Rohit Sharma Retired: भारत के दो महान क्रिकेटरों, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने T20 वर्ल्ड कप 2024 में ऐतिहासिक सफलता के बाद T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।

दोनों क्रिकेटरों का यह फैसला भारतीय क्रिकेट के लिए एक निर्णायक मोड़ हो सकता है। अब नए खिलाड़ियों को अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा। रोहित और कोहली दोनों ने अपने करियर में शानदार मुकाम हासिल किया। इन दोनों का इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट को अलिवदा कहनना टीम इंडिया में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।

जहां विराट कोहली ने T20 वर्ल्ड कप जीतने के ठीक बाद संन्यास का ऐलान कर दिया, वहीं रोहित शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। रोहित ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह मेरा आखिरी T20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट है। इसे अलविदा कहने का इससे बेहतर और कोई भी मौका नहीं हो सकता। हालांकि, हिटमैन ने कहा कि वह वनडे और टेस्ट क्रिकेट में भारत को रिप्रेजेंट करते रहेंगे।

See also  'युवराज सिंह माफी मांगो', जानें क्यों क्रिकेट के इस सितारे के लिए ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा ये माफीनामा

विराट कोहली ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद कहा, “यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप था और हम यही हासिल करना चाहते थे। एक दिन आपको लगता है कि आप रन नहीं बना सकते, फिर चीजें होती हैं। भगवान महान है और मैंने टीम के लिए उस दिन काम पूरा किया, जिस दिन इसकी जरूरत थी। अब या कभी नहीं, भारत के लिए आखिरी टी20, इसका पूरा फायदा उठाना चाहता था। कप उठाना चाहता था, मजबूर करने के बजाय स्थिति का सम्मान करना चाहता था। यह एक खुला रहस्य था, अब अगली पीढ़ी को कमान संभालने का समय आ गया है, कुछ अद्भुत खिलाड़ी टीम को आगे ले जाएंगे और झंडा ऊंचा लहराते रहेंगे।”

रोहत शर्मा ने की दमदार शुरुआत

रोहित शर्मा ने भारतीय पारी की शुरुआत दमदार तरीके से की। उन्होंने पहले ओवर में मार्को यानसेन के खिलाफ तीन चौके लगाए। हालांकि, वह नौ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट खो दिए, लेकिन अक्षर पटेल और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और भारत का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाया। कोहली ने 59 गेंदों में 76 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिससे भारत का स्कोर 176 तक पहुंचा।

See also  विक्ट्री परेड में शामिल होने मुंबई पहुंची टीम इंडिया, नरीमन पॉइंट्स में नजर आया जन समुद्र

सूर्यकुमार यादव ने तीन रन बनाए और अक्षर पटेल ने 31 गेंदों में 47 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि,अंतिम ओवर की पहली गेंद पर भारतीय फील्डर सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री पर डेविड मिलर एक अद्भुत कैच लपका। हार्दिक पांड्या को अंतिम छह गेंदों में 16 रन बचाने की चुनौती दी गई थी। डेविड मिलर ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन बाउंड्री पर मौजूद सूर्यकुमार ने उनका शॉट लपक लिया अक्षर ने विराट कोहली के साथ 72 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। कोहली ने शिवम दुबे के साथ मिलकर भारत का स्कोर 160 के पार पहुंचाया। दुबे ने 27 रन बनाए और भारतीय पारी को मजबूत किया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।