सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ले रहे हैं तलाक ! सानिया ने पूछा टूटे हुए दिल कहां...

खेल डेस्क। ऐसी खबरें आ रही है कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच फिलहाल कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल, सानिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें बननी लगी है कि कपल्स के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

बता दें कि सानिया ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करी है जिसमें लिखा हुआ है कि ‘टूटे हुए दिल कहां जाते हैं?, अल्लाह को खोजने के लिए’। जब से टेनिस सनसनी सानिया ने यह पोस्ट शेयर किया है फैन्स हैरान हो गए है। हालांकि इसके बारे में न तो शोएब और ना ही सानिया ने खुले तौर पर अपनी बात रखी है।

हालाँकि, पाकिस्तान की कुछ मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि मलिक ने अपने एक टीवी शो के दौरान सानिया को कथित रूप से धोखा दिया। पाकिस्तानी मीडिया ने यह भी बताया कि दंपति अलग हो गए हैं और पिछले कुछ समय से अलग रह रहे हैं। अफवाहें मिल रही हैं कि यह जोड़ा अब केवल अपने बेटे इज़हान को लेकर सह-पालन की भूमिका में एक साथ आएंगे। हालांकि इस बारे में अभी किसी की ओर से कोई कमेंट नहीं आया है।

बता दें कि साल 2010 में सानिया और शोएब की शादी हुई थी। कपल्स को एक 4 साल के बेटा है जिसका नाम इज़हान है। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले ही सानिया ने एक पोस्ट शेयर करी था जिसके सोशल मीडिया पर खलबली मचा रखा था, सानिया ने अपने बेटे के साथ तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा था, वह समय जो मुझे सबसे कठिन दिनों से गुजरने में मदद करता है।’

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।