सानिया मिर्जा ने जीता सीजन का अपना पहला ओस्ट्रावा ओपन खिताब, ओस्ट्रावा में झांग के साथ बनीं डबल्स चैंपियन

ओस्ट्रावा(चेक गणराज्य)। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने रविवार को सत्र का अपना पहला खिताब जीता। सानिया ने चीन की अपनी जोड़ीदार शुआई झांग के साथ ओस्ट्रावा ओपन (Ostrava Open) के डबल्स फाइनल में केटलिन क्रिस्टियन और एरिन रोटलिफ की जोड़ी को लगातार सेटों में शिकस्त दी। भारत और चीन की दूसरी वरीय जोड़ी ने अमेरिका की क्रिस्टियन और न्यूजीलैंड की रोटलिफ की तीसरी वरीय जोड़ी को खिताबी मुकाबले में 1 घंटे 4 मिनट में 6-3, 6-2 से हराया।

बता दें कि सानिया सत्र में दूसरी बार फाइनल में खेल रही थीं, इससे पहले उन्होंने पिछले महीने अमेरिका में क्रिस्टिना मशाले के साथ मिलकर डब्ल्यूटीए 250 क्लीवलैंड प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई थी जहां इस जोड़ी को शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।