खेल डेस्क। IPL 2023 के बीच में एक टीम का अचानक कप्तान बदल गया है। जिससे भारतीय फैंस की हैरत में पड़ गए हैं। बता दें कि IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का अचानक कप्तान बदल गया है।

साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एडेन मार्करम की बतौर कप्तान सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम में वापसी हुई है। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने जब 2 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला IPL मैच खेला था तो नियमित कप्तान एडेन मार्करम मौजूद नहीं थे।

एडेन मार्करम की गैरमौजूदगी में भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की थी। हालाँकि उस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 72 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। IPL 2023 के बीच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) में साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एडेन मार्करम की बतौर कप्तान वापसी से टीम की ताकत दोगुनी हो गई है।

See also  भारत ने हॉकी विश्‍व कप में की धमाकेदार शुरुआत, पहला गोल दागते ही रचा इतिहास

बता दें कि एडेन मार्करम ने हाल ही में नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे मैच में 175 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर तहलका मचा दिया था। एडेन मार्करम अपनी उसी घातक फॉर्म को लेकर आईपीएल खेलने भारत आए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।