India vs Bangladesh : भारत और बंगलादेश के बीच आज से वनडे मैच की शुरुआत हो गयी हैं। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। तो वहीं भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा है।


बता दे की भारत और बांग्लादेश का यह पहला मैच ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम सात साल बाद यहां वनडे सीरीज खेल रही है। भारतीय टीम में विराट-रोहित जैसे सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई है और टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहती थी। भारतीय टीम की खराब बल्लेबाजी रही जिस वजह से वह 41.2 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। स्कोरबोर्ड पर केवल 186 रन हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाए। उनके बल्ले से 73 रन निकले। वहीं रोहित शर्मा ने 27 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने पांच, इबादत हुसैन ने चाक और हसन महमूद ने एक विकेट लिया।

See also  Ind Vs Ban 1st Test: भारत ने बांग्लादेश को 188 रन से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर