खेल डेस्क। टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दुबई पहुंच गई है, जहां 20 फरवरी को वह अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। लेकिन इस बीच भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आई है। टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल चोटिल हो गए हैं और एक बड़े मैच से बाहर हो गए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू के बाद टीम से हुए बाहर

यशस्वी जायसवाल को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने नागपुर वनडे में डेब्यू भी किया, लेकिन अगले दो मैच नहीं खेल सके। अहमदाबाद में तीसरे मैच से पहले टीम इंडिया ने जायसवाल की जगह स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को शामिल कर लिया।

रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल से भी बाहर

टीम इंडिया से बाहर होने के बाद जायसवाल मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल खेलने वाले थे, जो विदर्भ के खिलाफ खेला जाना था। हालांकि, ट्रेनिंग के दौरान उनके टखने में चोट लग गई, जिसके कारण वह इस महत्वपूर्ण मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी चोट गंभीर हो सकती है, जिससे उनके फाइनल में खेलने की संभावना भी कम है।

See also  भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर अब NIKE की जगह MPL

टेस्ट में दिखाया था दमदार प्रदर्शन

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट और टी20 दोनों में शानदार प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक की मदद से 391 रन बनाए थे। उन्होंने 43.44 की औसत से रन बनाए, जिससे उन्होंने टेस्ट टीम में अपनी जगह मजबूत कर ली है।

अब तक का क्रिकेट करियर

  • टेस्ट: 19 मैच, 4 शतक, 10 अर्धशतक
  • टी20: 23 मैच, 1 शतक, 5 अर्धशतक, 723 रन, स्ट्राइक रेट 164.31

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।