राजधानी पहुंची टीम इंडिया… एयरपोर्ट पर क्रिकेट प्रेमियों की लगी भीड़

रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। शनिवार को होने वाले मैच के पहले दोनों टीमें आज रायपुर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के करीब ही बने होटल में दोनों टीमों को ठहराया गया है। बता दें कि कल दोनों ही टीमें सुबह और शाम दोनों के सत्र में प्रैक्टिस करेगी।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच हैदराबाद में हुआ था। रोमांच से भरे इस मैच में भारत ने 12 रन से जीत दर्ज की थी। इस लिहाज से तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। रायपुर में होने वाले मैच को अगर टीम इंडिया जीत जाती है तो वह श्रृंखला में 2-0 से आगे हो जाएगा और उसका सीरीज पर कब्जा हो जाएगा। भारतीय खिलाड़ी फॉर्म में है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।