टीआरपी डेस्क। भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

दरअसल, लिएंडर पेस के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें पिछले कुछ दिनों से तेज थीं। पेस ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान मुलाकात की थी। उस मुलाकात में पश्चिम बंगाल के कद्दावर नेता सौमिक भट्टाचार्य भी मौजूद थे, तभी से यह साफ हो गया था कि पेस जल्द ही बीजेपी की टीम में शामिल हो सकते हैं।

बीजेपी का बड़ा दांव

गौरतलब है कि लिएंडर पेस का नाता कोलकाता से बहुत गहरा है। बीजेपी उन्हें पश्चिम बंगाल में एक बड़े चेहरे के तौर पर पेश कर सकती है। आगामी चुनावों को देखते हुए पेस की लोकप्रियता का फायदा पार्टी को युवाओं और शहरी वोटरों के बीच मिल सकता है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।