IPL Final Match is Fix? बरसात के चलते टला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मैच आज होने जा रहा है। बता दें कि यह मुकाबला रविवार को खेला जाने वाला था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। मगर बरसात ने सारा खेल बिगाड़ दिया।

इस दौरान दौरान एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, जिसने कुछ पल के लिए ट्विटर पर हलचल मचा दी। दरअसल नरेंद्र मोदी स्टेडियम की एक एलईडी स्क्रीन पर चेन्नई सुपर किंग्स को रनरअप बता दिया गया। इस बीच किसी ने यह तस्वीर क्लिक कर ट्विटर पर पोस्ट कर दी। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ ट्विटर यूजर्स ने मैच को फिक्स करार दे दिया। वहीं कुछ यूजर्स ने इस पर आश्चर्य भी जताया।

अगर आज भी मैच बारिश से प्रभावित होता है तो ओवरों की कटौती का नियम है। टाइम के साथ ओवर कम किए जा सकते हैं। अगर मुकाबला 5-5 ओवरों का भी नहीं हो सकता है तो सुपर ओवर किया जा सकता है। मगर रविवार को सुपर ओवर की भी स्थिति नहीं थी। इसके कारण यह मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।