खेल डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स की धमाकेदार जीत के बाद इस टीम का हिस्सा रहे अंबाती रायडू ने अपने सन्यास की घोषणा कर दी है। अंबाती ने फाइनल मैच में 8 गेंद पर 19 ताबड़तोड़ रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 2 छक्के और एक चौका जड़ा।

मोहित शर्मा ने उनका विकेट लिया। हालांकि, चेन्नई ने आखिरी ओवर में मैच जीत लिया। इस जीत के बाद रायडू इमोशनल हो गए और बीच मैदान पर रोते हुए दिखाई दिए।

बता दें की टाइटन पर मिली जीत पर मैदान में रायडू काफी देर तक रोते दिखाई दिए। जब धोनी उनके पास पहुंचे तब जाकर वह शांत हुए और रायडू दर्शकों का अभिवादन करने मैदान के चक्कर लगाते दिखाई दिए। हर्षा भोगले से चर्चा के दौरान रायडू ने कहा, “यह एक कहानी का अंत है। मैं और अधिक नहीं खेल सकता था। मैं भाग्यशाली हूं कि वास्तव में महान टीम की ओर से खेला हूं। मैं जीवन भर मुस्कुरा सकता हूं।”

रायडू ने आगे कहा, “पिछले 30 सालों में मैंने जितनी भी मेहनत की है, मुझे खुशी है कि मैं इसका इस तरह से अंत कर पाया हूं। मैं वास्तव में अपने परिवार, मेरे पिता को धन्यवाद देना चाहता हूं। उनके बिना यह संभव नहीं होता।” बता दें कि धोनी जब आईपीएल ट्रॉफी लेने गए तो उस वक्त जडेजा और रायडू भी मौजूद रहे। रायडू और जडेजा के हाथों में ट्रॉफी सौंपी गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।