आईसीसी मेन्स वनडे प्लेयर रैंकिंग में इस खिलाड़ी ने बनाई टॉप पर जगह

खेल डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन के चलते आईसीसी मेन्स वनडे प्लेयर रैंकिंग (ICC Men’s ODI Player Rankings) में गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर 1 का खिताब हासिल कर लिया है।

बता दें कि सिराज ने पिछले साल फरवरी में भारत के लिए वनडे में डेब्यू करने के बाद से शानदार गेंदबाजी की है। वह 20 मैचों में अब तक 37 विकेट चटका चुके हैं और लगातार घातक गेंदबाजी कर रहे हैं। बता दें कि 28 साल के सिराज को मंगलवार को ही आईसीसी मेन्स वनडे टीम ऑफ द ईयर में शामिल किया गया है।

टॉप पर पहुंचने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पीछे हो चुके हैं। पिछले 12 महीनों में सिराज का फॉर्म न केवल शानदार रहा है, बल्कि श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ इस महीने की शुरुआत में घर में वनडे सीरीज में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है।

भारतीय तेज गेंदबाज के अब 729 रेटिंग प्वाइंट्स हो गए हैं जबकि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड 727 के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट 708 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। आईसीसी मेन्स वनडे प्लेयर रैंकिंग में टॉप-10 में सिराज एकमात्र भारतीय गेंदबाज सिराज ही हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।