खेल डेस्क। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तारीख नजदीक आते ही विवाद गहराता जा रहा है। पहले बांग्लादेश की शर्तों और मांगों को आईसीसी द्वारा खारिज किए जाने के बाद अब पाकिस्तान ने भी वर्ल्ड कप से बाहर होने के संकेत दिए हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने मीडिया से बातचीत में आईसीसी के फैसलों पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि आईसीसी अलग-अलग देशों के लिए अलग मानक अपना रही है, जो स्वीकार्य नहीं है। नक़वी ने बांग्लादेश के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि उसके साथ जो व्यवहार किया गया, वह गलत है और बांग्लादेश को हर हाल में वर्ल्ड कप में खेलना चाहिए।

नक़वी ने कहा कि यदि भारत-पाकिस्तान मुकाबलों के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया था, तो बांग्लादेश के लिए भी वही मॉडल लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोई भी देश किसी दूसरे देश पर फैसले थोप नहीं सकता।

See also  AFG Vs SL T20 WC: अफगानिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, श्रीलंका ने 6 विकेट से हराया

PCB चेयरमैन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आईसीसी का यही रवैया आगे भी जारी रहा, तो पाकिस्तान अपने विकल्पों पर विचार करेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास एबीसीडी जैसे कई प्लान मौजूद हैं और समय आने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।