रायपुर। भारत की 5वीं वरीयता प्राप्त छत्तीसगढ़ की आकर्षी कश्यप ने बेंगलुरू में आल इंडिया रैंकिंग टूर्नामेंट के फाइनल में रिया को 21-13 और 21-14 से पराजित किया। ये जीत उसने एकतरफा मुकाबले में 39 मिनट में ही दर्ज करा दी। बताया जा रहा है कि इस जीत के बाद आकर्षी को दो पॉइंट टेबल में फायदा मिल सकता है और पांचवें से दूसरे या तीसरे स्थान में जगह बना सकती हैं। आकर्षी के लिए उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी मां उनके साथ उनका हौंसला बढ़ाने मौजूद थीं।रोमांचक रहा सेमीफाइनल भी : वुमेंस के सिंगल्स में आकर्षी ने छह में से सभी मुकाबले जीते। 27 अप्रैल को सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। एक घंटे तक शिखा और आकर्षी के बीच मैच खेला गया। पहला सेट गंवाने के बाद आखिरी के दो सेट में वापसी की और मुकाबला जीत लिया।आकर्षी ने किस-किस को हराया –
  • पहला मैच – आकर्षी ने किशन को 28 मिनट में 21-13, 21-6 से पराजित किया।
  • दूसरा मैच – आकर्षी ने तुलसी को 1.20 घंटे तक चले रोमांचक मुकाबले में 14-21, 22-20, 20-22 से जीता।
  • तीसरा मैच – आकर्षी ने विनोना एस. को 28 मिनट में 21-11, 21-15 से हराया।
  • चौथा मैच – आकर्षी ने शिक्षा को 1.7 घंटे तक चले मैच में 18-21, 21-13, 22-20 से पराजित किया।
  • पांचवां मैच – रितु मिश्रा को आकर्षी ने 9-21, 21-13 से हराया।
  • छठवां मैच : आकर्षी ने फाइनल में रिया को 21-13, 21-14 से पराजित किया।
See also  1500 घरों के टूटने का डर? कैनाल रोड 2.0 सर्वे से मंचा हड़कंप, जनता पहुंची नेता प्रतिपक्ष के पास
 Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।