टीआरपी डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी आज, मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी एक प्रतिशत से ज्यादा टूटकर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1065.71 अंकों की गिरावट के साथ 82,180.47 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में और ज्यादा दबाव देखने को मिला और यह 1,235.60 अंक टूटकर 82,010.58 तक फिसल गया।

इसी तरह एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी कमजोर रहा और 353.00 अंक गिरकर 25,232.50 पर बंद हुआ। बाजार में बिकवाली का असर लगभग सभी सेक्टर्स में देखने को मिला, जिससे निवेशकों की चिंता और बढ़ गई।

लगातार गिरावट के चलते निवेशकों की संपत्ति को बड़ा झटका लगा है। एक ही कारोबारी दिन में बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब नौ लाख करोड़ रुपये घट गया। साल की शुरुआत से जारी कमजोरी ने अब तक निवेशकों को भारी नुकसान पहुंचाया है। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप कुल मिलाकर 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक घट चुका है।

See also  FY 2023-24: इनकम टैक्स, सेविंग, पेंशन, गोल्ड, आज से बदल गए ये 14 नियम, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।