रायपुर। कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई गुरुवार देर रात तक चली। ED की टीमें 10 घंटे से ज्यादा की छानबीन के बाद 8 ठिकानों से लौट आईं।
ED सूत्रों के मुताबिक रायपुर, धमतरी और दुर्ग में 7 जगहों पर तलाशी और जब्ती का दायरा बढ़ाया गया और 1.56 करोड़ रुपये से ज्यादा बेहिसाब कैश जब्त किया गया है। मिले सबूतों और बयानों की जांच के बाद बड़े लोगों की गिरफ्तारी से इनकार नहीं किया जा रहा है।
छापे में जुटे 30 अफसर, 50 जवान
गुरुवार सुबह 6 बजे ED के 30 से ज्यादा अधिकारी 50 से ज्यादा हथियारबंद CRPF जवानों के साथ 4 रिहायशी और 3 ऑफिसों में पहुंचे।
कहां-कहां दबिश दी गई
1. अनुपम नगर रायपुर - रामगोपाल अग्रवाल का घर
2. सिहावा रोड धमतरी - अग्रवाल का घर
3. रवि नगर रायपुर - भतीजे अनूप अग्रवाल (जीडी लॉजिस्टिक्स संचालक) का घर
4. धमतरी - भतीजे प्रतीक अग्रवाल का ठिकाना
5. दुर्ग - बिल्डर सजल जैन और विश्वास गुप्ता से जुड़े ठिकाने
6. कुल 8 ठिकानोंको इस पर तलाशी ली गई
सूत्रों ने बताया कि ज्यादातर नकदी ऑफिसों से बरामद हुई है। जांच टीमों ने कई अहम दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए हैं, जिनमें गैर-कानूनी पैसे के लेन-देन का ब्यौरा होने की आशंका है।
रात भर चली बयानबाजी, PMLA में दर्ज हुए बयान
जानकार सूत्रों के मुताबिक तलाशी आधी रात के बाद भी जारी रही। ED टीमें जब्त सामान की इन्वेंट्री बना रही थीं और कई लोगों के बयान दर्ज कर रही थीं।
'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA)' के तहत बयानों को दर्ज किया गया है। गुरुवार शाम तक आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं हुआ था, लेकिन कैश 1.5 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है।
ED का बड़ा दावा: 72 करोड़ की अपराध की कमाई
एजेंसी ने हालिया बयान में अग्रवाल पर अपराध से हुई लगभग 72 करोड़ रुपये की कथित कमाई का खुलासा किया है। ED का दावा है कि रायपुर के राजीव भवन में उन्हें कैश पहुंचाया गया और बाद में उनके निर्देश पर उसे नई दिल्ली के कांग्रेस भवन भेजा गया। उनके निर्देश पर हर महीने 1 से 2 करोड़ रुपये कथित तौर पर अपने पास रखे और बांटे गए।
2883 करोड़ का शराब सिंडिकेट
11 अगस्त को अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद ED ने स्पेशल कोर्ट को बताया था कि कथित शराब सिंडिकेट ने 2019 और 2023 के बीच 2,883 करोड़ रुपये अपराध से कमाए थे।
इससे पहले जुलाई में कोयला लेवी, शराब और कस्टम मिलिंग मामलों में राज्य के 'EOW और ACB' ने भी अग्रवाल को हिरासत में लिया था। फिलहाल अग्रवाल रायपुर सेंट्रल जेल में हैं।
FAQ: ईडी के छापे
सवाल: ED ने कितना कैश जब्त किया?
ED सूत्रों के मुताबिक 1.56 करोड़ रुपये से ज्यादा बेहिसाब कैश जब्त किया गया है।
सवाल: कितने ठिकानों पर रेड हुई?
रायपुर, धमतरी और दुर्ग में रामगोपाल अग्रवाल और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर।
सवाल: ED ने क्या जब्त किया?
कैश के अलावा कई अहम दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं जिनमें लेन-देन का ब्यौरा होने की आशंका है।
