Anna Hazare health deteriorates: समाजसेवी अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती, जानें ताजा हेल्थ अपडेट
Anna Hazare health deteriorates: समाजसेवी अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती, जानें ताजा हेल्थ अपडेट

Anna Hazare health deteriorates। मुंबई। गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने से मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार शाम उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले वह अपने गांव रालेगांव सिद्धि के लोकल अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन फिर उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बीमारी और बढ़ती उम्र की वजह से अन्ना बहुत कमजोर हो गए हैं। उन्हें फिलहाल ICU में रखा गया है। कहा जा रहा है कि उन्हें एक्यूट वायरल इन्फेक्शन है। उन्हें संक्रामक रोगों के स्पेशलिस्ट डॉ. गौतम भंसाली की देखरेख में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक बॉम्बे हॉस्पिटल की ओर से गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे की तबीयत को लेकर कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं हुआ है।