TRP Different। एक ओर जहां धर्म एवं संप्रदाय को लेकर एक -दूसरे पर पथराव हो रहे हैं। वहीँ दूसरी और ऐसे भी धार्मिक स्थल हैं जहां मंदिर-मस्जिद में एक ही प्रवेश द्वार सामाजिक सद्भाव को कायम रखे हुए हैं। सामाजिक उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज सुबह जब हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े, तो पड़ोस की मस्जिद में ईद पर सैकड़ों मुसलमानों ने भी नमाज अदा की।

कानपुर में टाटमिल क्रॉसिंग पर हनुमान मंदिर और मस्जिद का एक साझा प्रवेश द्वार है और वहां दोनों समुदायों के सदस्यों के बीच अच्छा सौहार्द है। यहां सालों से ‘आरती’ और ‘अजान’ दोनों समुदायों के पूर्ण सहयोग के साथ हो रहे हैं और कभी कोई समस्या या परेशानी नहीं हुई। पुजारी ने कहा कि मंदिर और मस्जिद में एक प्रवेश द्वार है और हमें मस्जिद को पार कर मंदिर में प्रवेश करना होता है। हम यहां पिछले कई सालों से प्रार्थना करने आ रहे हैं और किसी ने कभी अलग प्रवेश द्वार की मांग नहीं की।

See also  CSK vs LSG : आज के मुकाबले में चेन्नई और लखनऊ की टीमें होंगी आमने-सामने, टॉप बॉर्डर की बल्लेबाजी को लेकर दोनों टीमें हैं चिंतित

दोनों समुदायों के सहयोग से एक साथ होती है आरती और अजान

उत्तर प्रदेश के कानपुर के टाटमिल चौक में एक हनुमान मंदिर और एक मस्जिद है जिनका प्रवेश द्वार एक है। मंदिर के पुजारी ने बताया, “दोनों समुदायों के सहयोग से आरती और अजान होती है। हम समग्रता में विश्वास करते हैं और हम सभी यहां शांति से रहते हैं। कभी किसी तरह की कोई घटना नहीं हुई।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर