सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जीवित महिला को मृत बताकर करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भैयाथान विकासखंड के झिलमिली थाना क्षेत्र अंतर्गत करकोटी-कोयलारी गांव से जुड़े इस मामले में तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

आरोप है कि एक महिला को फर्जी तरीके से मृत दर्शाकर उसका मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कराया गया। इसके आधार पर राजस्व अभिलेखों में नामांतरण कराया गया और बाद में जमीन के एक हिस्से का दान तथा शेष भूमि की बिक्री (रजिस्ट्री) कर दी गई।

जीवित महिला को दस्तावेजों में बना दिया मृत

दरअसल मामला झिलमिली थाना क्षेत्र का है,पुलिस के मुताबिक वर्ष 2024 में महिला शैल कुमारी दुबे पति स्व राधेश्याम दुबे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके सौतेले बेटे वीरेंद्र नाथ दुबे ने साजिश के तहत उसे दस्तावेजों में मृत दर्शा दिया, आरोप है कि फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर पहले राजस्व अभिलेखों में बदलाव कराया गया और फिर उसकी जमीन अपने नाम पर दर्ज कराकर रजिस्ट्री भी करा ली गई, जांच में प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने तत्कालीन तहसीलदार संजय राठौर, पटवारी एंजलीना भगत, सौतेले पुत्र वीरेंद्र नाथ दुबे और उसके बेटे कमलेश दुबे  को आरोपी बनाया है।

See also  सीएम बघेल के बेटे और बहू को आर्शीवाद देने पहुंचे राहुल गांधी, परिवार से की मुलाकात

झिलमिली थाना पुलिस ने इन 4 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया:

1.  संजय राठौर – तत्कालीन तहसीलदार

2.  एंजलीना भगत – पटवारी 

3.  वीरेंद्र नाथ दुबे – पीड़िता का सौतेला पुत्र

4.  कमलेश दुबे – वीरेंद्र का बेटा

आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार देवांगन ने बताया कि जांच के दौरान मिले दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच पूरी होने के बाद तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी सहित कुल चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है, फिलहाल मामले की विवेचना जारी है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

FAQ: सूरजपुर जमीन फर्जीवाड़ा मामला

सवाल 1. कहां का मामला ?

सूरजपुर जिले का झिलमिली थाना क्षेत्र

सवाल 2. किस पर FIR ?

तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी और सौतेले बेटे समेत 4 लोग

सवाल 3. ठगी का तरीका ?

See also  पांच डिसमिल से कम कृषि भूमि की अब नहीं हो सकेगी रजिस्ट्री, नए कानून को राजभवन से मिली मंजूरी

महिला को फर्जी तरीके से मृत घोषित कर उसकी जमीन हड़पी

सवाल 4. कब हुई शिकायत ?

वर्ष 2024 में पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी ?

सवाल 5. पुलिस का अगला कदम ?

विवेचना जारी, तथ्यों के आधार पर गिरफ्तारी होगी