टीआरपी डेस्क। नामांतरण में अनियमितता बरतने के मामले में एक महिला पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया है। एसडीएम बैंकुठपुर ने पटवारी वंदना कुजूर को निलंबित करने का आदेश दियाहै।

बता दें कि पटवारी वंदना को इससे पहले शो-कॉज नोटिस जारी किया गया था। वो हल्का नंबर 5 खरवत में पदस्थ थी। जानकारी के मुताबिक महिला पटवारी ने बिना सक्षम अधिकारी के प्रमाणीकरण के बगैर ही नहर स्थित जमीन का नामांतरण कर दिया।

यह मामला 2018-19 का था, अनियमितता पकड़े जाने के बाद पटवारी के खिलाफ निलंबन की अनुशंसा भी की गयी थी। जिसके बाद अब वंदना कुजूर पटवारी हल्का नंबर 5 सरडी को सस्पेंड कर दिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Sonam wangchuk: सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर रायपुर में प्रदर्शन