रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब जमीन से जुड़े कामकाज के लिए आम जनता को सरकारी दफ्तरों की दौड़ नहीं लगानी होगी। राज्य मंत्री ने डिजिटल क्रांति की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘भुइयां चैटबॉट’ और ‘ऑटो-डाइवर्जन’ जैसी मोबाइल आधारित सेवाओं की शुरुआत की है, जिससे नामांतरण और खसरा जानकारी अब सीधे फोन पर उपलब्ध होगी। […]
