Posted inBureaucracy

रिटायर्ड आईएएस अफसर विपिन मांझी बनाये गए राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त…

रायपुर। प्रदेश सरकार ने राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त के पद पर 2009 बैच के सेवानिवृत आईएएस विपिन मांझी की नियुक्ति की है। उनका कार्यकाल 2 वर्षों का होगा। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति अधिनियम 1950 की धारा 50 ख की उपधारा 2 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह नियुक्ति आदेश जारी किया गया है।