कबीरधाम। जिले के कई धान खरीदी केंद्रों में अब सन्नाटा पसरा हुआ है। खाली चबूतरे, किनारे पड़ी तिरपालें और इधर-उधर बिखरी फटी बोरियां तो नजर आ रही हैं, लेकिन धान का एक भी बोरा दिखाई नहीं दे रहा। दूसरी ओर सरकारी रिकॉर्ड में अब भी हजारों क्विंटल धान का उठाव लंबित दर्शाया जा रहा है। […]

