सुकमा। नक्सलियों ने जगरगुंडा थाना क्षेत्र में एक शिक्षादूत की निर्मम हत्या कर दी। घटना सिलगेर इलाके के मंडीमरका में हुई है। मृतक का नाम लक्ष्मण बारसे बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष है। मृतक मूलतः बीजापुर के ग्राम पेगड़ापल्ली का निवासी था और सिलगेर में बतौर शिक्षादूत काम कर रहा था। […]
