खेल डेस्क। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय घरेलू सत्र 2024-25 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। बता दें कि भारत का घरेलू इंटरनेशनल सीजन इस साल सितंबर से शुरू होगा।

भारत सबसे पहले 2 टेस्ट की सीरीज के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करेगा। इसके बाद दोनों देशों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा जबकि कानपुर में 27 सितंबर से दूसरा टेस्ट होगा।

दोनों देशों के बीच तीन टी20 धर्मशाला, दिल्ली और हैदराबाद में खेले जाएंगे। ये सीरीज 6 से 12 अक्तूबर के बीच खेली जाएगी। पहला टी20 मैच 6 अक्टूबर को धर्मशाला, दूसरा 9 अक्टूबर को दिल्ली और तीसरा हैदराबाद में 12 अक्टूबर को होगा।

इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की रोमांचक टेस्ट सीरीज होगी, जिसका पहला मैच 16 अक्टूबर को बेंगलुरु में शुरू होगा। पुणे और मुंबई क्रमशः दूसरे और तीसरे टेस्ट की मेजबानी करेंगे। नए साल के आगमन पर एक रोमांचक व्हाइट-बॉल मुकाबला देखने को मिलेगा, जिसमें इंग्लैंड पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगा।

See also  अब स्टेडियम में बैठकर IPL मैच देख पाएंगे दर्शक, 16 सितंबर से होगी टिकटों की बिक्री

Bangladesh’s Tour of India

पहला टेस्ट -19 से 23 सितंबर- चेन्नई
दूसरा टेस्ट- 27 सितंबर से 1 अक्टूबर- कानपुर

पहला टी20- 6 अक्टूबर-धर्मशाला
दूसरा टी20-9 अक्टूबर- दिल्ली
तीसरा टी20- 12 अक्टूबर- हैदराबाद

New Zealand’s Tour of India

पहला टेस्ट -16 से 20 अक्टूबर- बेंगलुरु
दूसरा टेस्ट-24 से 28 अक्टूबर-पुणे
तीसरा टेस्ट- 1 से 5 नवंबर-मुंबई

England’s Tour of India

पहला टी20- 22 जनवरी, 2025- चेन्नई
दूसरा टी20- 25 जनवरी, 2025- कोलकाता
तीसरा टी20- 28 जनवरी, 2025- राजकोट
चौथा टी20- 31 जनवरी, 2025-पुणे
पांचवां टी20- 2 फरवरी, 2025- मुंबई
पहला वनडे- 6 फरवरी, 2025- नागपुर
दूसरा वनडे- 9 फरवरी, 2025- कटक
तीसरा वनडे- 12 फरवरी, 2025-अहमदाबाद

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।