अब डीजल गाड़ियां खरीदना पड़ेगा महंगा, 10 फीसदी जीएसटी लगाने की तैयारी

नेशनल डेस्क। देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी से राहत दिलाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार एक के बाद एक कदम उठा रही हैं, पिछले दिनों खबर आई थी कि सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए केंद्र सरकार 1 अक्टूबर से देश में कार टेस्टिंग और उन्हें रेटिंग देंगी। अब सरकार ने आम आदमियों को पेट्रोल डीजल के ऊंची कीमतों से राहत दिलाने के लिए एथनॉल इर्धन से चलने वाली गाड़ियों को लांच करने जा रही है । जिससे वायु प्रदुषण रोकने में भी मदद मिलेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि वे 29 अगस्त को पूरी तरह से एथनॉल ईंधन से चलने वाली टोयोटा की इनोवा कार पेश करेंगे। वाहन विनिर्माताओं को वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले और हरित वाहन लाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे केंद्रीय मंत्री ने पिछले साल हाइड्रोजन से चलने वाली कार टोयोटा मिराई ईवी पेश की थी।

See also  तमिलनाडु सरकार ने बजट से हटाया रुपये का चिह्न, हिंदी के खिलाफ नया कदम?

सड़क एवं परिवहन मंत्री ने मिंट सस्टेनेबिलिटी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि “मैं 29 अगस्त को 100 प्रतिशत एथनॉल से संचालित होने वाली लोकप्रिय (टोयोटा) इनोवा कार बाजार में पेश करने जा रहा हूं”। यह कार दुनिया की पहली BS-6 (स्टेज-2) विद्युतीकृत फ्लेक्स-ईंधन आधारित वाहन होगी। गडकरी ने कहा कि उन्होंने 2004 में देश में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद जैव ईंधन में रुचि लेनी शुरू की”। उन्होंने कहा कि जैव ईंधन चमत्कार कर सकता है और पेट्रोलियम के आयात पर खर्च होने वाली बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा बचा सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।