टीआरपी डेस्क। देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन सेल में से एक, Amazon Great Indian Festival 2025, बहुत जल्द शुरू होने जा रही है। हालांकि अमेज़न ने अभी तक आधिकारिक तौर पर सेल की तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसके सेल पेज पर “Coming Soon” का संकेत लाइव कर दिया गया है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि इस सप्ताह के भीतर तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।

हर साल की तरह, इस बार भी यह सेल खास रहने वाली है, जहां ग्राहकों को लगभग हर कैटेगरी में बेहतरीन ऑफर्स और बड़ी छूट मिलेगी। स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, होम प्रोडक्ट्स, ग्रोसरी और ब्यूटी जैसी कैटेगरीज पर भारी डिस्काउंट की उम्मीद है।

इस बार की एक खास बात यह है कि अमेज़न प्राइम मेंबर्स को सेल की एक्सेस एक दिन पहले मिलेगी, जिससे वे एक्सक्लूसिव डील्स का पहले फायदा उठा सकेंगे। वहीं, एसबीआई कार्ड धारकों को 10% इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ भी मिलेगा, जिससे उनकी खरीदारी और भी किफायती हो जाएगी।

मोबाइल फोन्स की बात करें तो इस बार स्मार्टफोन्स पर 40% तक की छूट मिलेगी। खासकर सैमसंग के डिवाइसेज़ पर बड़ी डील्स देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, सभी ऑफर्स का खुलासा अभी बाकी है।

होम और फर्नीचर कैटेगरी में 50% से 80% तक की छूट की उम्मीद है। किचन आइटम्स और अप्लायंसेज़ पर कैशबैक ऑफर और होम डेकोर प्रोडक्ट्स पर अतिरिक्त छूट मिल सकती है।

इलेक्ट्रॉनिक्स में भी काफी कुछ खास होगा। ईयरबड्स और हेडफोन्स पर 75% तक की छूट, टैबलेट्स पर 60% तक की छूट, और स्मार्ट टीवी व प्रोजेक्टर जैसे प्रोडक्ट्स पर 65% तक का डिस्काउंट मिलेगा। लैपटॉप्स पर 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा।

फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बात करें तो इस बार 50% से 80% तक की छूट मिलेगी। अमेज़न ब्रांड्स पर 75% तक का डिस्काउंट और ग्रोसरी आइटम्स की कीमतें ₹49 से शुरू होंगी।

नोट : यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों पर आधारित हैं। अधिक जानकारी के लिए Amazon की ऑफिशल वेब साइट या ऐप विजिट कर सकते हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।