Google Chrome यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी, पर्सनल डाटा हो सकता है लीक... तुरंत डिलीट करें अपना ब्राउजर

टीआरपी डेस्क। Google Chrome Browser के करोड़ों यूजर्स हैं और इन यूजर्स की सुरक्षा एक साथ दांव पर लगी है। Chrome Browser के यूजर्स को चेतावनी मिली है जिसमें कहा गया है कि यूजर्स अपने फोन से क्रोम ब्राउजर को तुरंत डिलीट करें, नहीं तो डाटा लीक हो सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कियह चेतावनी केवल मोबाइल यूजर्स के लिए जारी किया गया है, ना कि डेस्कटॉप यूजर्स के लिए।

Forbes की एक रिपोर्ट के अनुसार प्राइवेसी और डाटा लीक को लेकर यूजर्स को फोन से क्रोम ब्राउजर डिलीट करने की चेतावनी दी गई है। बता दें कि हाल ही में फेसबुक पर भी यह आरोप लगा था कि वह चुपके से यूजर्स की लोकेशन की जानकारी इकट्ठा कर रहा है और वह यूजर्स की एक्टिविटी और डाटा का भी रिकॉर्ड रख रहा है।

रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि फेसबुक जहां खुद के लिए यूजर्स का डाटा इकट्ठा करता था लेकिन गूगल क्रोम थर्ड पार्टी के लिए डाटा इकट्ठा कर रहा है। रिपोर्ट की माने तो Google Chrome Browser यूजर्स की एक-एक एक्टिविटी और बिहैवियर को रिकॉर्ड कर रहा है। एपल ने कुछ दिन पहले ही मोशन सेंसर एक्सेस को डिफॉल्ट रूप से बंद कर दिया है, लेकिन गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ऐसा कोई अपडेट जारी नहीं किया है।

See also  सस्ते रिचार्ज के आदेश पर टेलीकॉम कंपनियों ने दिखाई नाराजगी, TRAI के फैसले पर दिया दो टूक जवाब

गौरतलब है कि पिछले महीने की गूगल क्रोम यूजर्स को हैकिंग और डाटा लीक को लेकर चेतावनी जारी की गई थी और अब यह दूसरी बार चेतावनी जारी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक इससे गूगल क्रोम के 2.6 बिलियन यूजर्स प्रभावित हुए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।