ऑटो डेस्क। अगर आप अपने लिए एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता दें रेनॉल्ट इंडिया जुलाई के महीने में अपनी कारों पर 77 हजार रुपये का बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट और लॉयल्टी बोनस भी शामिल है। बता दें ये ऑफर 31 जुलाई 2023 तक के लिए ही है। चलिए आपको इसके बारे में और अधिक जानकारी देते हैं।

Kiger पर अधिकतम 77 हजार रुपये की छूट

आपको बता दें, Kiger पर अधिकतम 77 हजार रुपये की छूट मिल रही है। इसमें नकद लाभ भी शामिल है। इसके साथ ही इसमें 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 20 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बोनस भी शामिल है। इसके साथ ही इसमें 12 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस भी मिल रहा है।

जुलाई 2023 में रेनॉल्ट क्विड पर छूट

वाहन निर्माता कंपनी क्विड पर 57 हजार रुपये तक का नकद छूट दे रही है। इसके साथ ही 15 हजार रुपये का एक्सचेंज और कॉर्पोरेट बोनस भी मिलता है। इसके अलावा 20 हजार रुपये के अलावा 12 हजार रुपये तक का लॉयल बोनस भी दे रही है। वहीं एंट्री लेवल हैचबैक पर 10 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

See also  ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़े कदम.. अब टंकी में भरे पानी से बिजली पैदा करेगी पावर कंपनी, 5 स्थानों पर लगाए जायेंगे संयंत्र

सात-सीटर एमपीवी पर 52 हजार रुपये का डिस्काउंट

इस सात-सीटर एमपीवी पर 52 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। जिसमें नकद छूट भी शामिल है। इसमें 15 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 12 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। अगर आपको इसके बारे में और अधिक जानकारी चाहिए तो आप अपने पास के रेनॉल्ट शोरूम में जाकर पता कर सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।