A teenager using an AI chatbot on a laptop at home with a parent sitting nearby, representing digital safety and parental controls.
एआई तकनीक के सुरक्षित इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए नए पैरेंटल कंट्रोल और सेफ्टी मोड पेश किए जा रहे हैं।

ChatGPT for Teens: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) चैटबॉट ओपनएआई (OpenAI) ने टीनएजर्स की सुरक्षा और मेंटल हेल्थ को ध्यान में रखते हुए एक नया मोड ‘ChatGPT for Teens’ लॉन्च किया है।

यह खास फीचर 13 से 17 साल की उम्र के बच्चों को ऐसे कंटेंट और जवाबों से दूर रखेगा जो उनकी मानसिक सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इस नए मोड के जरिए कंपनी का मकसद बच्चों को इंटरनेट और एआई के संभावित खतरों से बचाना है।

रोमांटिक भाषा पर बैन और पेरेंटल कंट्रोल की सुविधा

ChatGPT for Teens के तहत माता-पिता को भी कई तरह के पेरेंट्स कंट्रोल (Parental Controls) मिलेंगे। इनकी मदद से अभिभावक बच्चों के चैटजीपीटी इस्तेमाल पर जरूरी पाबंदियां लगा सकेंगे। इस मोड में रोमांटिक लैंग्वेज (Romantic Language) के इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन रहेगा। इसके अलावा यह बच्चों को संवेदनशील और हानिकारक चैटबॉट के संपर्क में आने से रोकेगा।

खुद को नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट पर लगी लगाम

ओपनएआई के मुताबिक, टीनएजर्स के जरिए की जाने वाली संवेदनशील चैट को लेकर कुछ नए प्रतिबंध और सीमाएं तय की गई हैं। हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें बच्चों ने खुद को नुकसान पहुंचाने या गलत सलाह से जुड़ी जानकारी एआई से मांगी थी। इसी को देखते हुए नए मोड में ईटिंग डिसऑर्डर (खाने संबंधी समस्याएं), खुद को चोट पहुंचाने और बीमारियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी देने की क्षमता को रेगुलाइज किया गया है।

संवेदनशील मामलों में सही मार्गदर्शन देगा एआई

अक्सर बच्चे रिलेशनशिप या मानसिक तनाव को लेकर चैटजीपीटी से अनुचित या गलत सलाह मांग लेते थे, जिसमें एआई पहले प्रतिक्रिया दे देता था। अब नया मोड ऐसे किसी भी जवाब को रोकेगा जो बच्चों के लिए अनुचित हो। हालांकि यह सुविधा मूल ChatGPT का ही हिस्सा है, लेकिन टीनएजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसमें कई सख्त तकनीकी बदलाव और पाबंदियां जोड़ी गई हैं।

5 FAQs

1. ChatGPT का Teen Experience किनके लिए है?
यह 13 से 17 साल के किशोरों के लिए उम्र के अनुरूप ChatGPT अनुभव देने के लिए बनाया गया है।

2. क्या ChatGPT for Teens अलग ऐप है?
नहीं। यह ChatGPT के भीतर किशोरों के लिए लागू की गई अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था है।

3. क्या पैरेंट्स अपने बच्चे की ChatGPT चैट पढ़ सकते हैं?
नहीं। Parental Controls पैरेंट्स को Teen की बातचीत पढ़ने या रियल टाइम मॉनिटरिंग की सुविधा नहीं देते।

4. पैरेंट्स कौन-कौन सी सेटिंग नियंत्रित कर सकते हैं?
वे Sensitive Content, Voice Mode, Image Generation, Memory, Study Mode और Quiet Hours जैसी सेटिंग्स को नियंत्रित कर सकते हैं।

5. 18 साल की उम्र होने पर Teen अकाउंट का क्या होता है?
अकाउंट Teen Experience से बाहर हो जाता है। Teen protections हट जाती हैं और यूजर को वयस्कों के लिए उपलब्ध सेटिंग्स और सुविधाओं का नियंत्रण मिलता है।