Twitter को संभालते ही Elon Musk ने किया बड़ा धमाका… यूजर्स को मिलेगी यह सुविधा

टेक डेस्क। Twitter अब पूरी तरह से Elon Musk का हो चुका है, और पराग अग्रवाल को कंपनी के सीईओ पद से हटाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। एक ही दिन में इस बड़े बदलाव के बाद ट्विटर पर यूजर्स को जल्द ही धमाकेदार फिचर्स मिलने जा रहा है। जिससे उन्हें खास सहूलियत मिलेगी।

क्या है ट्विटर का नया फीचर

आपको बता दें कि ट्विटर पर अब यूजर्स को एक नया फीचर देखने को मिलेगा जिसे डाउनवोट का नाम दिया गया है। जब आप कोई ट्वीट करते हैं तो कई बार उस पर लोग अपमानजनक टिप्पणियां करते हैं और इस बात से काफी सारे यूजर्स को दिक्कत भी होती है। इस समस्या से निपटने के लिए यह नया डाउन वोट फीचर उतारा गया है। इसके आने के बाद यूजर्स को अब अभद्र टिप्पणियों और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा।

क्या है इसकी खासियत

अगर बात करें इस फीचर की खासियत की तो अगर आपको किसी व्यक्ति का ट्वीट पसंद नहीं आता है तो आप उस पर डाउनवोट कर सकते हैं। यह फीचर पोस्ट के रिप्लाई के लिए मार्केट में उतारा गया है जो किसी का अपमान नहीं करेगा और ना ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने की परमिशन देगा।

See also  Elon Musk: एलन मस्क ने छोड़ा राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष सलाहकार का पद, जाते-जाते खुलकर की आलोचना, क्या ट्रम्प-एलन मस्क का नाता खत्म!

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।