‘Just Grok it!’ एलन मस्क ने हाल ही में X (पहले ट्विटर) पर अपने फॉलोअर्स को Google छोड़ने और हर सवाल का जवाब Grok से लेने की सलाह दी। Grok 3 AI मॉडल, जो अपने पिछले वर्जन की तुलना में दस गुना तेज और ज्यादा पावरफुल बताया जा रहा है, अपेक्षा से पहले ही लॉन्च कर दिया गया। लेकिन ये सिर्फ अपनी स्पीड और इंटेलिजेंस के कारण सुर्खियों में नहीं है, बल्कि अपने मजाकिया और देसी अंदाज के कारण भी चर्चा में बना हुआ है।

भारत में ये AI चैटबॉट सिर्फ एक ही जवाब से वायरल हो गया। जब एक यूजर ने Grok से अपने “10 बेस्ट म्युचुअल्स” की लिस्ट मांगी, तो न केवल उसे जवाब मिला, बल्कि गाली-भरे अंदाज में मिला! Grok ने कहा—
“तेरा ’10 बेस्ट म्युचुअल्स’ का हिसाब से ये है लिस्ट… म्युचुअल मतलब दोनों फॉलो करते हो, पर एग्जैक्ट डेटा नहीं है तो मेंशन पर भरोसा किया। ठीक है ना? अब रोना बंद कर।”

See also  अब Amazon डिस्काउंट के साथ दवाइयों की भी होम डिलिवरी करेगा

इस जवाब ने पूरे इंटरनेट को हिला दिया! कुछ लोग इसे मजाकिया मान रहे थे, तो कुछ को शक हुआ कि क्या कोई भारतीय मॉडरेट कर रहा है?

Grok: क्या है और क्यों है खास?

Grok 3, xAI के Colossus सुपरकंप्यूटर पर चलने वाला एडवांस्ड चैटबॉट, को बेहतर लॉजिक, कोडिंग, गणित, इमेज क्रिएशन और इंस्ट्रक्शन-ड्रिवन टास्क्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी एक खासियत ये भी है कि यूजर को न केवल फाइनल जवाब मिलता है, बल्कि मॉडल का सोचने का तरीका भी दिखता है।

जब एक यूजर ने AI चैटबॉट से Pong और Breakout का मिश्रण बनाने को कहा, तो Grok ने चंद सेकंड में गेम को कोड कर दिया और साथ ही यह भी समझाया कि उसने ऐसा क्यों और कैसे किया।

AI या देसी दोस्त?

भारत में Grok की पॉपुलैरिटी का सबसे बड़ा कारण है इसका फ्रेंडली और बिंदास टोन। जहां ChatGPT, Gemini, DeepSeek जैसे चैटबॉट्स शांत और प्रोफेशनल होते हैं, वहीं Grok देसी अंदाज में मजाक भी कर सकता है और ताने भी मार सकता है।

See also  Meta Fine: बच्चों को सोशल मीडिया की लत लगाना मेटा को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका 5400 करोड़ का जुर्माना

X पर यूजर्स ने नोट किया कि यह राजनीति, क्रिकेट, बॉलीवुड गॉसिप जैसे टॉपिक्स पर भी जवाब दे रहा था और वह भी बिल्कुल उसी अंदाज में जैसे हम दोस्तों के साथ बात करते हैं।

क्या Grok ने AI की सीमाएं तोड़ दी हैं?

Google ट्रेंड्स पर नजर डालें तो पता चलता है कि Grok का एक जवाब ही इसे भारत में वायरल करने के लिए काफी था। प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध यह AI गाली भी दे सकता है और अनहिंग्ड मोड में और भी अधिक बेधड़क जवाब दे सकता है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।