अगर आप भी WhatsApp ग्रुप एडमिन हैं तो दें ध्यान, नहीं तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

टीआरपी डेस्क। क्या आपको इसकी जानकारी है कि WhatsApp का इस्तेमाल आपको जेल की हवा भी खिला सकता है। अगर नहीं, तो आज हम आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं। अगर आप WhatsApp ग्रुप एडमिन हैं तो यह खबर खासतौर पर आपके लिए ही है। बता दें कि WhatsApp ग्रुप के हर एडमिन के पास कुछ अतिरिक्त विशेषाधिकार और दायित्व होते हैं। अगर इस स्थिति में किसी ग्रुप पर कोई गलत काम होता है कि तो इसे रोकने की पूरी जिम्मेदारी भी WhatsApp के ग्रुप एडमिन की होती है।

अगर आप किसी WhatsApp ग्रुप के एडमिन हैं, तो आपको उस ग्रुप में शेयर किए जाने वाले कंटेन्ट, फोटो, वीडियो के बारे में पता होना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं और WhatsApp का ग्रुप किसी भी गलत गतिविधि में लिप्त पाया जाता है तो आपको जेल हो सकती है।

WhatsApp ग्रुप एडमिन्स इन बातों का रखें ध्यान

राष्ट्रविरोधी कंटेंट

See also  Smartphone Guide: कम बजट में 128GB फोन खरीदें या ज्यादा पैसे खर्च कर 256GB मॉडल चुनें? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

WhatsApp ग्रुप में राष्ट्रविरोधी कंटेंट साझा कतई नहीं होना चाहिए। ऐसा करने पर ग्रुप एडमिन और कंटेंट शेयर करने वाले दोनों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

फेक न्यूज:

सरकार भी फेक न्यूज से बचने की सलाह देती है और फेक न्यूज और फेक कंटेंट पर सख्त प्रतिबंध भी लगाया गया है। कुछ ही समय पहले एक नया कानून बनाया गया था कि जो भी व्यक्ति फेक खबरें फैलाता है तो उसे जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

हिंसा:

अगर आप WhatsApp किसी को धमकी देते हैं तो आपको हवालात जाना पड़ सकता है। इसके अलावा किसी धर्म या जाति का अपमान करने पर भी आपको जेल हो सकती है।

किसी की पर्सनल फोटो या वीडियो:

अगर कोई किसी भी व्यक्ति की मर्जी के बगैर निजी फोटो ग्रुप पर डाल देता है और ग्रुप एडमिन भी इसे लेकर कोई एक्शन नहीं लेता तो ऐसा करना कंटेंट शेयर करने वाले और एडमिन को जेल के पीछे पहुंचा सकता है।

See also  Instagram पोस्ट म्यूजिक चेंज फीचर रोलआउट, बिना पोस्ट डिलीट किए बदलें गाना

अश्लीलता:

अगर WhatsApp ग्रुप में किसी भी तरह का अश्लील कंटेंट भेजा जाता है और ग्रुप एडमिन कोई कार्यवाही नहीं करता है तो जेल की हवा खाने से आपको कोई नहीं रोक सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।