कार क्रैश होने पर iPhone 14 ने पुलिस को भेजा अलर्ट, जानें किस तरह काम करता है यह खास फीचर

टेक डेस्क। Apple की सबसे पॉपुलर iPhone 14 Series को कुछ समय पहले ग्राहकों के लिए लॉन्च किया गया था, इस सीरीज के अंतर्गत उतारे गए एप्पल आईफोन 14 और iPhone 14 Pro मॉडल्स में कंपनी ने क्रैश टेस्ट फीचर भी दिया है।

यह फीचर किस तरह काम करता है इसे लेकर हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है। बता दें कि रिपोर्ट से पता चला है कि आईफोन 14 ने यूजर के साथ हुए सड़क हादसे की सूचना पुलिस तक पहुंचाई है।

यूएस के नेब्रास्का में एक गाड़ी पेड़ से टकरा गई और इस हादसे में कार में मौजूद 6 लोगों की मौत हो गई है। पता चला है कि Honda Accord में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और ये घटना सुबह के 2:15 बजे हुई है। एक 24 वर्षीय महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी लेकिन इलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गई थी।

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना की सूचना iPhone द्वारा दी गई थी जिसने क्रैश का पता लगाया और फोन के मालिक के जवाब नहीं देने पर तुरंत इमरजेंसी सर्विस तक सूचना पहुंचा दी।

इस तरह काम करता है क्रैश टेस्ट फीचर

ये फीचर यूजर के साथ होने वाली दुर्घटना का पता लगाने और यूजर से जवाब ना मिलने पर इमरजेंसी सर्विस तक इस बात की सूचना देने का काम करते हैं। इमरजेंसी कॉल करने के लिए एप्पल का यह फीचर इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल कर वाई-फाई कॉलिंग या फिर सेल्युलर कनेक्शन की मदद लेता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।