Facebook

टीआरपी डेस्क। फेसबुक अब सेक्शुअल कंटेंट पोस्ट करना यूजर्स को भारी पड़ने वाला है। कंपनी ने हाल ही में अपनी पॉलिसी में अपडेट की है। इसके तहत यदि कोई यूजर पब्लिक फिगर जैसे सेलिब्रिटी, पॉलिटीशियन, क्रिकेटर और पत्रकार को टारगेट करता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इसमें यूजर की प्रोफाइल, पेज, ग्रुप या इवेंट को हमेशा के लिए हटा दिया जाएगा।

अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स बॉलीवुड स्टार, क्रिकेटर और पॉलिटीशियन के मीम्स बनाकर शेयर कर देते हैं। अब इस तरह का मजाक उड़ाना लोगों पर भारी पड़ सकता है। फेसबुक के ग्लोबल सेफ्टी हेड एंटीगोन डेविस ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि लोगों की छवि खराब करने और ऑनलाइन उत्पीड़न करने वाले यूजर से सख्ती से निपटा जाएगा। कंपनी ने पॉलिसी में बदलाव करके पब्लिक फिगर और इंडिविजुअल के बीच फर्क को हाइलाइट किया है, ताकि अभिव्यक्ति की आजादी को सही तरीके से लागू किया जा सके।

See also  PM Modi Facebook Video: Meta ने पीएम मोदी से मांगी माफी, रीस्टोर किया वीडियो

फेसबुक सामूहिक तौर पर लोगों को टारगेट करने वाले पोस्ट को हटाएगा। साथ ही इनबॉक्स में डायरेक्ट मैसेज भेजने के नियमों में भी बदलाव किया जाएगा। कंपनी प्रोफाइल और पोस्ट पर कमेंट को सिक्योर बनाएगी। फेसबुक का कहना है कि सेलिब्रिटी और नामी लोगों की लिस्ट बनाएगी, जिससे उन्हें ऑनलाइन उत्पीड़न से बचाया जा सके।

फेसबुक ने 1,259 अकाउंट, पेज और ग्रुप को बैन कर दिया है, जो पब्लिक डिबेट में प्लान कर हेरफेर करते हैं। फेसबुक ने ईरान में 93 अकाउंट, 14 पेज, 15 ग्रुप और 194 इंस्टाग्राम अकाउंट हटा दिए हैं। ये मुख्य रूप से घरेलू यूजर्स को टारगेट करते थे। इसी महीने फेसबुक ने सूडान और ईरान में भी एक्शन लिया है। सूडान में फेसबुक ने 116 पेज, 666 अकाउंट, 69 ग्रुप और 92 इंस्टाग्राम अकाउंट हटाए हैं।

News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।