प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन XUV700 के लिए 7 अक्टूबर से बुकिंग शुरू करेगा महिंद्रा

टीआरपी बिजनेस ​डेस्क। महिंद्रा की प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन XUV700 की बुकिंग 7 अक्टूबर से शुरू शुरू होगी। हालांकि, ऑटोमेकर ने डिलीवरी शुरू होने की तारीख की घोषणा नहीं की है।

कंपनी XUV700 डीजल और गैसोलीन, मैनुअल और ऑटोमैटिक विकल्पों सहित 5 और 7-सीटर क्षमता वाले वेरिएंट में ब्रिकी के लिए पेश करेगी। जो वैकल्पिक ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) स्पेक में भी उपलब्ध होगा।

शुरुआती 25,000 ग्राहकों के लिए तय कीमत

कंपनी ने XUV700 को दो सीरीज- MX और AdrenoX (AX) में पेश किया है, इस कार की AdrenoX सीरीज को तीन वेरिएंट्स – AX3, AX5 और AX7 में पेश किया गया है।

जानकारी के लिए बता दें, MX सीरीज (एमटी, पेट्रोल, 5-सीटर) के लिए 11.99 लाख रुपये और AX सीरीज (एमटी, पेट्रोल, 5-सीटर) के लिए 13.99 लाख रुपये तय की गई है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सभी कीमतें पहली 25,000 बुकिंग के लिए लागू होंगी।

महिंद्रा ने XUV700 के लिए अपनी वेबसाइट पर उद्योग का पहला ‘Add to cart’ फंक्शन लॉन्च किया है। यह सुविधा ग्राहकों को बुकिंग शुरू होने से पहले ईंधन के प्रकार, बैठने की क्षमता, रंग और डीलर सहित कई खास जानकारी प्रदान करती है।

See also  iPhone 16 Pro Max: Apple आईफोन के इस मॉडल में होगी सबसे बड़ी बैटरी लाइफ

कंपनी ने कहा कि AX7 एक वैकल्पिक लग्जरी पैक के साथ उपलब्ध होगा और इसमें इमर्सिव 3D साउंड, इलेक्ट्रिकली एडजेस्ट स्मार्ट दरवाज़े के हैंडल, 360 सराउंड व्यू, ब्लाइंड व्यू मॉनिटरिंग, इलेक्ट्रॉनिक पार्क ब्रेक और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएँ शामिल होंगी।

लग्जरी पैकेज की कीमत AX7 पर उपलब्ध लग्जरी पैक की अतिरिक्त कीमत 1.8 लाख रुपये होगी, जबकि AX7 डीजल ऑटोमैटिक पर AWD पर 1.3 लाख की लागत आएगी।

बता दें, Mahindra XUV700 सुविधाओं की एक लंबी सूची के साथ आती है लेकिन ये सभी मानक के रूप में नहीं आती हैं।

XUV700 को चार व्यापक वेरिएंट- MX, AX3, AX5 और AX7 में उपलब्ध कराया जाएगा।

वाहन पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों, पांच और सात सीटों वाले लेआउट और मैनुअल के साथ-साथ एएमटी ट्रांसमिशन विकल्पों में भी आएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।