टीआरपी डेस्क। ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों स्मार्टफोन खासतौर पर अपनी बैटरी और कैमरा सेटअप के लिए आकर्षक हैं। दोनों में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80 वॉट वायर्ड और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, दोनों हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। खास बात यह है कि थर्मल मैनेजमेंट के लिए इन स्मार्टफोन्स में एक्टिव कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें इनबिल्ट फैन, एयर डक्ट्स और 7000 वर्ग मिमी का वैपर कूलिंग चैंबर शामिल है।

Oppo K13 Turbo को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है – 8 जीबी/128 जीबी और 8 जीबी/256 जीबी। इसकी कीमत क्रमशः 27,999 रुपये और 29,999 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री 18 अगस्त से शुरू होगी और इसे कंपनी की आधिकारिक साइट, चुनिंदा रिटेल स्टोर्स और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन की टक्कर मोटोरोला एज 60 प्रो, ऑनर 200 5G और नथिंग फोन 3A जैसे स्मार्टफोन्स से होगी।

See also  मुकेश अंबानी और उनके परिवार को दी गई सुरक्षा पर सवाल, केंद्र सरकार ने त्रिपुरा HC के खिलाफ SC का दरवाजा खटखटाया, कल होगी सुनवाई

Oppo K13 Turbo Pro की कीमत 8 जीबी/256 जीबी वेरिएंट के लिए 37,999 रुपये और 12 जीबी/256 जीबी वेरिएंट के लिए 39,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 15 अगस्त से शुरू होगी और इसकी टक्कर Realme 15 Pro 5G, Pixel 8a, और Realme GT 7T जैसे स्मार्टफोन्स से होगी।

दोनों स्मार्टफोन्स की बिक्री पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा, और 9 महीने तक बिना ब्याज वाली ईएमआई का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, दोनों स्मार्टफोन्स में 6.80 इंच की 1.5K रिजॉल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले है, जो 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। Oppo K13 Turbo में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 चिपसेट और K13 Turbo Pro में स्नैपड्रैगन 8S जनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो दोनों में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 5G, वाई-फाई 7, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप C जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस भी दिए गए हैं।

See also  दो साल पहले आज ही दिन देश में पहली बार लगाया गया था लॉकडाउन, कोरोना की तीन लहरों ने यूं मचाई तबाही, बदल गए जीने के तरीके

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।