Maruti Suzuki e-VITARA: प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ‘Maruti e Vitara’ को फ्लैग-ऑफ किया। पीएम ने अहमदाबाद के हंसलपुर स्थित प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का भी उद्घाटन किया। इसी के साथ ही मारुति सुजुकी की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है। इन कारों को जापान, यूरोप सहित दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा।

बैटरी इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए, तोशिबा, डेंसो और सुजुकी के ज्वाइंट वेंचर वाले टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड का लोकल उत्पादन शुरू किया गया है। अब 80 प्रतिशत से अधिक बैटरी का निर्माण घरेलू स्तर पर किया जा सकेगा, जिससे भारत के क्लीन एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग टार्गेट को बल मिलेगा।

मारुति सुजुकी ने वित्तीय वर्ष 2026 में 67,000 इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रोडक्शन का टार्गेट रखा है। इसका बड़ा हिस्सा निर्यात किया जाएगा। जो ग्लोबल लेवल मेड इन इंडिया प्रोडक्ट़्स की स्थिति को और भी मजबूत करेगा।

कैसा है Maruti का ये प्लांट?

हंसलपुर स्थित सुजुकी मोटर गुजरात (SMG) प्लांट तकरीबन 640 एकड़ में फैला है और इस प्लाइंट की वार्षिक उत्पादन क्षमता तकरीबन 7.5 लाख यूनिट है, जो इस नए असेंबली लाइन के शुरू होने के बाद और भी बढ़ जाएगी। घरेलू और निर्यात बाजारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हंसलपुर प्लांट की शुरुआत मार्च 2014 में की गई थी. यहां सबसे पहले मारुति सुजुकी बलेनो का उत्पादन हुआ और फिर जनवरी 2018 में नेक्स्ट जेनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट हैचबैक का प्रोडक्शन शुरू किया गया। अब यहां से मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti e Vitara का भी उत्पादन होगा।

कैसी है Maruti e Vitara

नई मारुति ई-विटारा का लुक-डिजाइन और साइज पिछले साल कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश की गई Maruti eVX जैसा ही है। 18-इंच के अलॉय व्हील से लैस इस Maruti e Vitara की लंबाई 4,275 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी और उंचाई 1,635 मिमी है। इसमें 2,700 मिमी का व्हीलबेस मिलता है, यह क्रेटा से ज्यादा लंबा है।

Maruti e Vitara में लिथियम आयरन-फॉस्फेट (LFP) बैटरी पैक दिया गया है। इस एसयूवी को कंपनी दो अलग-अलग बैटरी पैक (49kWh और 61kWh) के साथ पेश कर रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।