भारतीय बाजार में मौजूद है ADAS सेफ्टी टेक्नोलॉजी से लैस ये दमदार 5 कारें, जानें क्या है कीमत

ऑटो डेस्क। कार में ADAS ( एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम) एक मॉडर्न टेक्नोलॉजी में से एक है। इस टेक्नोलॉजी में कार के भीतर कई तरह के सॉफ्टवेयर सिस्टम होते हैं, जो ऑटोमेटिक रूप से कैमरे, रडार और अन्य सेंसर के साथ ही काम करते हैं। वहीं इसके कारण सड़क हादसे कुछ हद तक कम हो सकते हैं।

बता दें कि भारत में हर साल बहुत से लोगों की मौत सड़क दुर्घटना के कारण होती है। इसी को मद्देनजर देखते हुए कार में कई तरह के सेफ्टी फीचर्स दिए जाते हैं। अगर आप भी अपने लिए एक नई कार खरीदने जा रहे हैं तो सबसे पहले कार के सेफ्टी फीचर्स को ही देखेंगें। आज हम आपको बता रहे हैं ADAS सेफ्टी से लैस गाड़ियों के बारे में।

MG Astor

यह कार ADAS के साथ आने वाली अपनी कैटेगरी में पहली कार है। इसमें सुविधा के रूप में अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, हाई-बीम असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, फ्रंट कोलेजन वार्निंग, लेन-कीप असिस्ट, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग आदि दी जाती है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 10.32 लाख रुपये शोरूम से शुरू होती है।

See also  32MP सेल्फी कैमरा के साथ Oppo ने भारत में लॉन्च किया नया वेरिएंट, जानिए प्राइस और स्पेसिफिकेशन

MG Gloster

इस कार में ADAS का फीचर मिलता है। सुविधा के रूप में इस कार में ऑटोमेटिक पार्किंग असिस्ट, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक, फॉरवर्ड कोलेजन वार्निंग, लेन डिपार्चर वार्निंग दी गई है। इसके साथ ही इस कार में दो अलग-अलग ट्यूनिंग 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है। कार की कीमत 32 लाख लाख रुपये है।

MG ZS EV

भारतीय बाजार में इस साल एमजी मोटर ने अपडेट ZS EV को लॉन्च किया था। इसमें कुछ एडवांस ड्राइवर असिस्ट फीचर्स जैसे ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन सिस्टम, लेन चेंज असिस्ट और रियर क्रॉस ट्रैफ़िक अलर्ट दिए गए है। भारतीय बाजार में इस कार की कीमत 22.58 लाख रुपये है।

Mahindra XUV700

महिंद्रा लोगों के दिलो पर आज से ही नहीं कई सालों से राज करते आ रही है। इसमें फीचर्स के तौर पर क्रूज़ कंट्रोल, हाई-बीम असिस्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन, ड्राइवर उनींदापन अलर्ट, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग आदि दिया गया है। इसकी कीमत भारतीय बाजार में 13.45 लाख रुपये से शुरू होती है।

See also  New Aadhar App : UIDAI ला रहा नया Aadhar App ! QR कोड से पकड़ में आएंगे फेक आधार, मोबाइल नंबर अपडेट्स ?

Honda City e:HEV

भारतीय बाजार में इस साल कार ने कदम रखा है। हाइब्रिड होंडा की सेंसिंग टेक्नोलॉजी को पहली बार भारत में लेकर आई है। इसमें फीचर्स के तौर पर कोलेजन ब्रेकिंग सिस्टम, एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट दिया गया है। ये दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ 1.5-लीटर एटकिंसन-साइकिल पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसकी कीमत 19.89 लाख रुपये है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।