माइलेज में बेस्ट हैं ये 5 गाड़ियां, आज भी है लोगों की पहली पसंद

बिजनेस डेस्क। अच्छी माइलेज वाली गाड़ी हर किसी को पसंद है। नई कार खरीदते वक्त माइलेज को लेकर सबसे कॉमन सवाल पूछे जाते हैं। अगर आप भी देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों की तलाश कर रहे हैं तो हम बता रहे हैं उन 5 गाड़ियों के बारे में जो आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं।

मारुति ग्रांड विटारा

मारुति ग्रांड विटारा इस समय 27 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने का दावा करती है। हालांकि, इस एसयूवी का सबसे अधिक माइलेज देने का मुख्य कारण इसका हाइब्रिड पॉवरट्रेन है। क्योंकि, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस इस गाड़ी को अगर आप रेड लाइट पर रोकते हैं तो इसमें पेट्रोल खर्च होता, बल्कि गाड़ी ऑटोमैटिक बैटरी पर निर्भर हो जाती है।

टोयोटा अर्बन क्रूजर

टोयोटा अर्बन क्रूजर भी इस समय 27 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने का दावा करती है। यह गाड़ी भी हाइब्रिड पॉवरट्रेन बेस्ड है। हाल ही में लॉन्च इस गाड़ी को भारतीय बाजार में अच्छा खासा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है।

See also  E -Bike launch: सिंगल चार्ज में लंबा सफर तय करने आप भी हो जाए तैयार, Fiido ने लॉन्च की ई-बाइक, जानिए खासियत और कीमत

मारुति सुजुकी सेलेरियो

मारुति सेलेरियो में सबसे अधिक माइलेज मिलते हैं। मारुति सुजुकी सेलेरियो द्वारा पेश किए जाने वाले सभी ट्रिम्स में से सबसे ज्यादा माइलेज मारुति सुजुकी सेलेरियो एएमटी में मिलता है, जो 26.68 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।

हुंडई ग्रैंड

माइलेज के मामले में हुंडई की ग्रैंड i10 भी बेस्ट कार है। माइलेज के मामले में यह 1 लीटर में 26.2 किलोमीटर तक चलती है। यही वजह है कि Hyundai की Grand i10 NIOS इस समय देश में सबसे अधिक माइलेज देने वाली कारों की लिस्ट में शामिल है। किफायती कीमत में आने वाली ये गाड़ी लुक के मामले में बेहतरीन हैचबैक गाड़ी है।

टाटा अल्ट्रोज़

टाटा मोटर्स घरेलू वाहन निर्माण करने वाली कंपनी है, जो कीमत और माइलेज वाली कारें बनाने के लिए लोकप्रिय है। टाटा मोटर्स की गाड़ी टाटा अल्ट्रोज़ भी सबसे अधिक माइलेज देने वाले कारों की सूची में शामिल है। टाटा अल्ट्रोज़ इलाके के आधार पर कई माइलेज देने का दावा करती है, जो 1 लीटर में 26 किलोमीटर तक चला सकते हैं।

See also  Moto G Pure और Moto E40 जैसे दो नए फोन लॉन्च के लिए तैयार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।