Twitter Blue Tick : ट्विटर ब्लू को लोग उतना पसंद नहीं कर रहे। एलन मस्क को इससे कहीं ज्यादा बेहतर रिस्पॉन्स की उम्मीद थी। शुरुआत में ट्विटर ब्लू लेने वाले आधे से ज्यादा लोग उसका सब्सक्रिप्शन कैंसिल कर चुके हैं। मतलब साफ है कि मस्क को ये आइडिया चाहे कितना भी पसंद हो, लेकिन ट्विटर यूजर्स को ये नागवार गुजरा है।

इसका एक दूसरा कारण ट्विटर के को-फाउंडर रहे जैक डोर्सी द्वारा लाया गया नया सोशल मीडिया प्लेटफार्म भी है, जिसका नाम है ब्लूस्काई (Bluesky)। अभी तक की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्लूस्काई ट्विटर जैसा ही है और फ्री है। इससे कई हस्तियां भी जुड़ चुकी हैं।

टेक वेबसाइट Mashable की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर ब्लू को शुरुआत में करीब डेढ़ लाख लोगों ने सब्सक्राइब किया था। लेकिन 30 अप्रैल तक इनमें से केवल 68 हजार 157 सब्सक्राइबर्स बचे थे। यानी करीब 80 हज़ार लोग अपने ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन कैंसिल कर चुके हैं, जो कि कुल सब्सक्राइबर बेस के आधे से ज्यादा यूजर्स हैं।

See also  राजधानी को प्रदूषण मुक्त करने निगम जल्द चलाएगी इलेक्ट्रिक बसें

बता दें कि ट्विटर ने बीते साल नवंबर में ट्विटर ब्लू लॉन्च किया था, ये डेढ़ लाख सब्सक्राइबर उसी दौरान जुड़े थे। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 54 प्रतिशत लोगों ने ट्विटर ब्लू छोड़ा है, ये एक चिंता की बात है। क्योंकि ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन की बात करें तो ये नंबर काफी हाई है। जबकि, सब्सक्रिप्शन बेस्ड बिजनेस की बात करें तो सर्विस छोड़ने वालों का ओवरऑल प्रतिशत 5.57 प्रतिशत है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।