Whatsapp Update

टेक डेस्क। यूजर्स का चैटिंग अनुभव बेहतर हो सके इसिलए मेसेजिंग प्लेटफॉर्म Whatsapp में लगातार नए फीचर्स जुड़ते जा रहे हैं। अब ऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जिसके साथ पहले भेजे गए मेसेज को एडिट किया जा सकेगा। यानी अब जल्द ही यूजर्स मेसेज भेजने के बाद उसमें बदलाव कर पाएंगे। नए फीचर को ‘एडिट सेंट मेसेजेस’ नाम से यह फीचर अगले अपडेट्स में मिल सकता है।

व्हाट्सऐप अपडेट्स और फीचर्स की जानकारी देने वाले प्लेटफॉर्म WABetaInfo के अनुसार नया एडिट मेसेज फीचर यूजर्स को कोई मेसेज भेजने के बाद उसमें बदलाव करने और उसे अपडेट करने का विकल्प देगा। फिलहाल इसे गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के साथ वर्जन 2.22.20.12 का हिस्सा बनाया गया है। वेबसाइट पर इस फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है और अभी यह डिवेलपमेंट फेज में है।

रिपोर्ट के अनुसार Whatsapp नए एडिट मेसेज फीचर पर काम कर रहा है और पहले भेजे गए मेसेज में गलती होने पर उसे डिलीट करने के बजाय केवल एडिट करने का मौका यूजर्स को मिलेगा।

बीटा टेस्टर्स के साथ व्हाट्सऐप अन्य फीचर्स की टेस्टिंग भी कर रहा है। इनके साथ यूजर्स को उनका ऑनलाइन स्टेटस छुपाने और ग्रुप्स में पोल भेजने जैसे विकल्प भी मिल सकता है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।