Texas shooting : स्कूल में बच्चों का कत्लेआम! 18 छात्रों समेत 21 लोगों की हुई मौत, PM बोले- अब एक्शन का वक्त
Texas shooting : स्कूल में बच्चों का कत्लेआम! 18 छात्रों समेत 21 लोगों की हुई मौत, PM बोले- अब एक्शन का वक्त

इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिकी के टेक्सास से मंगलवार दोपहर दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां एक प्राथमिक विद्यालय में एक 18 वर्षीय युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस गोलीबारी में अब तक 21 लोगों के मारे जाने की खबर है।

इनमें 18 बच्चे और तीन वयस्क शामिल हैं। अमेरिकी मीडिया ने टेक्सास गवर्नर ग्रेग एबॉट के हवाले से जानकारी दी कि रॉब प्राथमिक विद्यालय में गोलीबारी हुई है जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं हमलावर भी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा जा चुका है।

जो बाइडन ने दुख जताते हुए कहीं ये बात

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस गोलीबारी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्कूल रॉब एलीमेंट्री स्कूल की घटना काफी दुखद है। वहीं उन्होंने रॉब एलीमेंट्री स्कूल में गोलीबारी में मारे गए लोगों के सम्मान में सभी सैन्य और नौसेना के जहाजों, स्टेशनों सहित विदेशों में सभी अमेरिकी दूतावासों और अन्य कार्यालयों में 28 मई के सूर्यास्त तक आधा झंडा झुकाने का एलान किया। वहीं जो बाइडन ने टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट के साथ बात की, ताकि उन्हें स्कूल में हुई
गोलीबारी के मद्देनजर सहायता की जा सके।

See also  Video : यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों ने बताया 'ऑपरेशन गंगा' को फेल, मदद न मिलने पर खुद हुए बॉर्डर की तरफ रवाना

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि एक राष्ट्र के रूप में, हमें पूछना होगा कि भगवान के नाम पर कब हम गन लॉबी के सामने खड़े होंगे और वह करेंगे जो करने की जरूरत है। उन्होंने कहा माता-पिता अपने बच्चों को फिर कभी नहीं देख पाएंगे। अब तो कुछ करना ही पड़ेगा। आगे कहा कि हमें उन लोगों को बताने की जरूरत है जो इस तरह कानून के खिलाफ जाकर बंदूक उठाते हैं, हम इसे माफ नहीं करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर