इस जिले के 64 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

रायपुर। प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले हुए हैं। वहीं दो डीएसपी को नये पदास्थापित जगह के लिए रिलिव किया गया है। लिस्ट के अनुसार एसएसपी ने निरीक्षक सुदर्शन ध्रुव और योगेश कश्यप के अलावे उप निरीक्षक विनोद कश्यप, कोमल भूषण पटेल, कमल नारायण शर्मा, गुरुविंदर सिंह संधु का तबादला किया गया है।

योगेश कश्यप को गोल बाजार का थाना प्रभारी बनाया गया है। सुदर्शन ध्रुव को तिल्दा नेवरा का थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक विनोद कश्यप को रामनगर चौकी, कोमल भूषण पटेल को पभारी सिलयारी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं डीएसपी संतोष जैन को ट्रैफिक बस्तर और मोहसीन खान को धमतरी के लिए रिलीव किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Raipur Flower Exhibition: गांधी उद्यान में रंग बिरंगे फूलों की प्रदर्शनी आज से, सेल्फी जोन भी,सीएम करेंगे शुभारंभ