रायपुर। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती (Mahatma Gandhi Jayanti) है। इस मौके पर भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) द्वारा प्रदेश ही नहीं देश स्तर पर कई बड़े आयोजन किए जाएंगे। भाजपा देश भर में 2 अक्टूबर से पदयात्रा की शुरुआत करेगी। भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के इस पदयात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने तंज कसते हुए चुनौती दी है।

उन्होंने सीधे शब्दों में कहा है कि जिस दिन आरएसएस (RSS) और भाजपा के लोग गोड़से मुर्दाबाद (Nathuram Godse) कहेंगे और अपने घरों से गोडसे के चित्र और मूर्तियां निकालकर फेंकेंगे उस दिन हम मान लेंगे वे गांधी का सम्मान करते हैं और हम मान लेंगे कि नरेंद्र मोदी जी गांधी भक्त हो गए हैं।

पढ़ें क्या लिखा है सीएम बघेल ने

सीएम बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने यह भी कहा कि मोदीजी, मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) और आरएसएस के लोगों को स्वीकार करना चाहिए की गोड़से ने गांधीजी की हत्या की थी। ऐन महात्मा गांधी जयंती के दौरान सीएम बघेल ने पुराने विवाद को हवा दे दी है। इस बयान से सियासी बवाल मचना तय है। देखने वाली बात यह है कि जो पार्टी कई मौकों पर गोडसे के पक्ष में बोलते नजर आती है वो सीएम भूपेश बघेल द्वारा दी गई इस चुनौती का सामना किस प्रकार करती है।

See also  Big Breaking : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी समेत 10 नक्सली ढेर

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।