टीआरपी डेस्क। चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ सहित छह राज्यों में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिविजन प्रक्रिया को अतिरिक्त समय देते हुए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों की मांग के बाद आयोग ने गुरुवार को यह निर्णय लिया, जिससे बड़ी संख्या में मतदाताओं को राहत मिलेगी। इससे पहले एसआईआर की समयसीमा 11 दिसंबर को समाप्त हो रही थी।

नए कार्यक्रम के अनुसार छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अब संशोधित एन्यूमरेशन 18 दिसंबर तक चल सकेगा, जबकि मतदाता सूचियों का प्रकाशन 23 दिसंबर को किया जाएगा। तमिलनाडु और गुजरात के लिए भी तारीखों में बदलाव किया गया है। दोनों राज्यों में एन्यूमरेशन अब 14 दिसंबर तक चलेगा और वोटर लिस्ट का प्रकाशन 19 दिसंबर को होगा।

उत्तर प्रदेश में एसआईआर के लिए सबसे बड़ा विस्तार दिया गया है। यहां की प्रक्रिया अब 26 दिसंबर तक चलेगी, जिससे मतदाताओं को अपने दस्तावेज जमा करने और नाम जोड़ने के लिए अतिरिक्त 14 दिन मिलेंगे। यूपी में संशोधित सूची का प्रकाशन 31 दिसंबर को होगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी।

See also  प्रदेश में कोरोना के साथ स्वाइन फ्लू के मामले, राजधानी सहित इन जिलों में मिले प्रकरण

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।