गुजरात ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस करेगी पहले बल्लेबाजी;

IPL 2026 के 30 वें मुकाबले में आज सोमवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने होंगी। एक तरफ शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात है जो हार के बाद जीत की पटरी पर लौट चुकी है, तो दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस है जो लगातार चार हार झेलकर अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है।

रोहित-सैंटनर की होगी वापसी (IPL 2026)

मुंबई के फैंस के लिए राहत भरी खबर यह है कि टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और मिचेल सैंटनर पूरी तरह फिट हैं। गेंदबाजी कोच पारस म्हांब्रे ने पुष्टि कर दी है कि ये दोनों दिग्गज आज मैदान पर नजर आएंगे।

सूर्यकुमार यादव का फॉर्म में न होना और तिलक वर्मा का 5 मैचों में मात्र 43 रन बनाना मुंबई की रीढ़ तोड़ रहा है। वहीं जसप्रीत बुमराह जैसे घातक गेंदबाज अब तक विकेटों का खाता नहीं खोल पाए हैं। बल्लेबाज उन्हें सम्मान देकर खेल रहे हैं और बाकी गेंदबाजों को निशाना बना रहे हैं।

See also  ओडिशा में​ फिर ट्रेन हादसा : दुर्ग से रवाना हुई इस ट्रेन के एसी कोच में लगी आग

गुजरात का घर में पलड़ा भारी!

अहमदाबाद की पिच पर गुजरात टाइटंस को हराना आसान नहीं है। शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर की तिकड़ी ने अब तक टीम का बोझ बखूबी उठाया है। हालांकि, गुजरात का मध्यक्रम अभी भी लड़खड़ा रहा है, जहां ग्लेन फिलिप्स और राहुल तेवतिया से बड़े धमाके की उम्मीद है।

मैच कब, कहां और कैसे देखें?

  • समय: मुकाबला आज शाम 7:30 बजे शुरू होगा (टॉस 7:00 बजे)।
  • मैदान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद।
  • लाइव प्रसारण: टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।