टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी ब्लॉक में स्थित लछनपुर मिडिल स्कूल से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, यहां मध्यान्ह भोजन में बच्चों को कुत्ते का जूठा खाना परोसा गया। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक में हड़कंप मच गया है। स्कूल में सातवीं और आठवीं कक्षा के कुल 78 बच्चों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, मध्यान्ह भोजन की सब्जी खुले में रखी थी, जिसे एक आवारा कुत्ता खाने लगा। बच्चों ने इस पर आपत्ति जताते हुए स्कूल शिक्षक को जानकारी दी। शिक्षक ने सब्जी परोसने से मना किया, लेकिन इसके बावजूद सब्जी बच्चों को परोसी गई। जैसे ही बच्चों ने इस बारे में घर पर बताया, नाराज परिजन स्कूल पहुंच गए और विरोध किया।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल पहुंचे। पूछताछ के दौरान पता चला कि, 78 बच्चों ने सब्जी खाई है। जिसके बाद सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी-रेबीज का टीका लगाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि स्कूल में मध्यान्ह भोजन की जिम्मेदारी जिन स्व सहायता समूहों के पास है, उनकी कार्यप्रणाली पहले भी कई बार सवालों के घेरे में रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

See also  पाकिस्तान की इमरान सरकार के पास कोरोना वैक्सीन खरीदने के लिए पैसे नहीं, कटोरा लेकर पहुंचा आईएमएफ, 50 करोड़ यूएस डालर का मांगा लोन

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।