संगठन चुनाव - राजीव भवन में सरगर्मियां तेज़ हुईं
file photo

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत इन दिनों गर्माई हुई है। बड़े-बड़े नेता टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें इसके विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। आज कांग्रेस भवन में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने मिला। कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार की दावेदारी का विरोध जताने कांग्रेस भवन के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ नजर आई। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की।

जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार नवागढ़ विधानसभा से दावेदारी कर रहे हैं, जिसका विरोध शुरू हो गया है। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर नवागढ़ विधानसभा में गुरु रुद्र कुमार को प्रत्याशी नहीं बनाने की मांग कर रहे हैं। बता दें वर्तमान में गुरु रुद्र अहिवारा क्षेत्र से विधायक हैं।

कार्यकर्ताओं की मांग है कि स्थानीय विधायक गुरुदयाल बंजारे को प्रत्याशी बनाया जाए। इसे लेकर कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और सीएम भूपेश बघेल को ज्ञापन सौपेंगे।

See also  Rajya Sabha Election 2022: कांग्रेस को है क्रॉस वोटिंग और खरीद-फरोख्त का डर, जानें चार राज्यों में क्या है वोटिंग समीकरण

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम