रायपुर। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का पंचांग

  • दिन: गुरुवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।
  • आज का दिशाशूल: दक्षिण।
  • आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।
  • आज का पर्व एवं त्योहार: द्वादशी एवं त्रयोदशी श्राद्ध।
  • विशेष: प्रदोष।

आज का राशिफल

मेष राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। निर्माण और शोध कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

वृष राशि

आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि

रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

See also  Surya Shani Navpancham Yog 2026: मेष से कन्या राशि तक किसे मिलेगा लाभ, जानें करियर और धन का हाल

कर्क राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है।

सिंह राशि

भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की उलझने रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कन्या राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन व्यावसायिक तनाव रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

तुला राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि

भागदौड़ की स्थिति रहेगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

See also  अब ट्रेन में लगेंगे एटीएम, चलती रेल में निकाल सकेंगे पैसे...

कुंभ राशि

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मीन राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।