हनुमान चालीसा का पाठ भी किया,उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

धमतरी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौ तस्करी के मामले को लेकर धमतरी में एसपी कार्यालय का घेराव किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । गौ तस्करी में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

बजरंगियों ने करीब 1 घंटे तक एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि धमतरी जिले से बड़ी संख्या में गौ तस्कर गायों की तस्करी करते हैं।

धमतरी के रास्ते का इस्तेमाल कर तस्कर गायों को उड़ीसा कत्ल खाना ले जाते हैं, कई बार पुलिस प्रशासन से शिकायत के बाद भी गौ तस्करों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते बजरंग दल ने गौ तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस प्रशासन से कर रहे हैं।

वहीं ठोस कार्रवाई नहीं होने पर बजरंग दल ने उग्र आंदोलन की चेतावनी पुलिस प्रशासन को दी है। बहरहाल पुलिस प्रशासन का कहना है कि गौ तस्करी को लेकर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

See also  दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल अपने पति नवीन जयहिंद से हुईं अलग, तलाक के बाद कहा-कई बार अच्छे लोग भी साथ नहीं रह सकते